फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बनारस घराने में फ्री स्टाइल डांस, संगीत बैंड का जादू

बनारस घराने में फ्री स्टाइल डांस, संगीत बैंड का जादू

Thu, 29 Jun 2017 02:31 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
बनारस घराने में फ्री स्टाइल डांस, संगीत बैंड का जादू
वाराणसी। टीवी सीरियल, फिल्मी गाने और बॉलीवुड के क्रेज के चलते काशी में नई पीढ़ी के कलाकारों का संगीत बैंड्स के प्रति झुकाव बढ़ता जा रहा है। इससे संगीत के बनारस घराने में संगीत की फिजा बदलने लगी है। बॉलीवुड के पॉप संगीत से लेकर म्यूजिक बैंड के लिए इंडियन आइडल में दो सौ से अधिक प्रतिभाएं इन दिनों भविष्य संवारने के लिए पसीना बहा रही हैं। जल्द ही कई नए कलाकार सीरियल और फिल्मों में कदम आजमा सकते हैं।
विज्ञापन

रवींद्रपुरी स्थित इस संगीत संस्थान के साथ मिलकर फिल्म उद्योग से जुड़े लोग भी कई तरह के प्रयोग कर रहे हैं। वे संगीत के लिए नित नए मानकों का सहारा ले रहे हैं। ‘साजन’, ‘दीवाना’, ‘राजा बाबू’ जैसी फिल्मों के लिए गीत लिखने वाले बॉलीवुड के मशहूर गीतकार समीर बीते वर्ष इस संस्थान की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दे चुकेहैं। अनुराधा पौड़वाल, उदित नारायण, कुमार शानू मुंबई से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यहां के प्रशिक्षुओं को गायन की तालीम देते रहे हैं। रियलिटी शो के बढ़ते आकर्षण के चलते भी युवा वेस्टर्न डांस के साथ ही गिटार पर रियाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

गिटार सीखने का उद्देश्य म्यूजिक बैंड में कैरियर बनाना भी है। यशस्वी, रोमिला, जसनाम, प्रियम, दिव्यांशी, विशाल, ऋषिकेष, आयुषी, दिव्यांगना गिटार सीखकर म्यूजिक बैंड से जुड़ना चाहती हैं। कुछ ऐसी भी प्रतिभाएं हैं जो अपने मनोरंजन के लिए गिटार के तारों को साध रही हैं। फिलहाल यहां बेस गिटार, इलेक्ट्रिक गिटार, यूके लेले, एकॉस्टिक गिटार, स्पेनिश गिटार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी तरह नृत्य में बॉलीवुड फ्री स्टाइल, सालसा, कंटेंम्परेरी डांस, लिरिकल हिपॉक , जुंबा डांस 50 से अधिक युवतियां सीख रही हैं। नृत्य का प्रशिक्षण दे रहे हैं सुशील कुमार, ईशा नागर, रूपम रघुवंशी, पूजा। इस संस्थान के प्रबंधन अनुपम सिंह बताते हैं कि लिटिल चैंप्स में तान्या तिवारी के टॉप टेन में आने के बाद बनारस के युवाओं में वेस्टर्न म्यूजिक और पॉप सांस के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed