{"_id":"59443cdd4f1c1b3f478b4697","slug":"51497644253-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने किया बुद्धि शुद्धियज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने किया बुद्धि शुद्धियज्ञ
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखने के विरोध में आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने की मांग को लेकर लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों का सेंट्रल कालोनी स्थित शास्त्री जन्म स्थली पर धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। दूसरी तरफ शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को जुलूस निकाला और धर्मशाला रोड स्थित शिव मंदिर पर पहुंच कर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया।
शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों ने धरने के दौरान कहा कि शास्त्री जन्म स्थली, शास्त्री जी की प्राथमिक शिक्षा स्थल पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज और रेलवे स्टेशन सभी कूढे ग्राम पंचायत अंतर्गत आते हैं। भले ही आज ये रेलवे क्षेत्र में आ गए हों। कहा कि तीनों क्षेत्र रेलवे परिसर में होने की वजह से स्टेशन का नाम शास्त्री जी के नाम पर ही होना चाहिए। चेतावनी दी कि धरना लगातार जारी रहेेगा। इस मौके पर कृष्णा गुप्ता, जगदीश प्रसाद, शंकर चौहान, दिनेश यादव, जितेन्द्र प्रताप, प्रवेश कुमार, पिंटू, पवन शर्मा, अभिषेक नरायन, संजय श्रीवास्तव आदि रहे। इसी तरह शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार की सुबह काली महाल स्थित कैंप कार्यालय से जुलूस निकाला। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस धर्मशाला रोड स्थित शिव मंदिर पर पहुंचा। यहां नेताओं ने मंत्रोच्चार पूर्वक विधि विधान से बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। इसके माध्यम से प्रदेश सरकार को मुगलसराय स्टेशन का नाम न बदलने की सदबुद्धि देने की प्रार्थना की गई। जुलूस और यज्ञ में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता, सतपाल सिंह, दशरथ चौहान, नंदगोपाल सिंह, संतोष तिवारी, विजय गुप्ता, बाबूलाल, राजू चौहान, कन्हैया केशरी, नवीन पांडेय, डॉ. जीके पांडेय आदि रहे।