फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   47 arrested in Varanasi with 10 lakh room locked from outside while game went on inside

जुआ खेलने का नया जुगाड़: 10 लाख रुपये के साथ 47 लोग अरेस्ट, कमरे में बाहर से ताला; अंदर लाखों की बाजी लगती

Wed, 16 Sep 2026 09:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 16 Sep 2026 09:38 PM IST
सार

सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा में बंद मकान के अंदर चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस और एसओजी-2 ने खुलासा किया। तीन-चार दिन निगरानी के बाद छापेमारी कर 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से करीब 10 लाख रुपये, वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुआ।

विज्ञापन
47 arrested in Varanasi with 10 lakh room locked from outside while game went on inside
पुलिस कर रही पूछताछ। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा इलाके में बंद मकान के अंदर चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस और एसओजी-2 की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए मौके से 47 लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान करीब 10 लाख रुपये नकद, कई वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक, रथयात्रा क्षेत्र स्थित मकान को बाहर से बंद रखा जाता था। मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा रहता था, जबकि अंदर जुआ खिलाया जाता था। इस गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसओजी-2 की टीम ने पहले मौके की निगरानी शुरू की। करीब तीन से चार दिन तक टीम ने इलाके में नजर रखी और मकान में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मकान पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने 47 लोगों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान करीब 10 लाख रुपये नकद के अलावा कई वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकान को विशाल सिंह ने लीज पर लिया था। इसी मकान से जुए के संचालन की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जुए के अड्डे का संचालन कब से किया जा रहा था और इसमें कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे।

गिरफ्तार आरोपियों के बारे में पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। साथ ही पूरे नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जुए के संचालन में और कौन लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं।

डीसीपी क्राइम नीतू काद्यान के अनुसार, मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और आरोपियों की भूमिका के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस संगठित अपराध से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। प्रकरण में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed