{"_id":"584be6da4f1c1be05944b61b","slug":"4500-hp-rail-engine-prataap-inaugurated-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"4500 हार्सपॉवर वाले रेल इंजन ‘प्रताप’ का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4500 हार्सपॉवर वाले रेल इंजन ‘प्रताप’ का हुआ लोकार्पण
ब्यूरो,अमरउजाला,वाराणसी
Updated Sat, 10 Dec 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
रेल इंजन ‘प्रताप’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीरेका में बने 2000वें उच्च अश्व शक्ति रेल इंजन ‘प्रताप’ का लोकार्पण हरी झंडी दिखाकर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने किया। लोकार्पण से पहले रंगारंग समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
उच्च अश्व शक्ति रेल इंजन डब्ल्यूडीपी4डी की क्षमता 4500 हार्सपॉवर की है। यह सवारीगाड़ी इंजन है तथा इसे दक्षिण पश्चिम रेलवे के कृष्णराजपूरम डीजल शेड भेजा जाएगा।
विज्ञापन
रेल राज्य मंत्री ने रेल इंजन ड्राइवर कक्ष और डीजल रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने डीरेका के चल रहे विस्तारीकरण परियोजना के सेकेंड फेज और विकास कार्यों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
रेल इंजन बनाने की गति पर संतोष व्यक्त किया। रेल राज्य मंत्री ने बताया कि डीरेका द्वारा 4500 हार्सपॉवर के इंजन बनाने के बाद पहली बार 6000 हार्सपावर इंजन बनाने का काम शुरू हुआ है।
उन्होंने जनवरी के अंत तक रेल इंजन निर्माण की उम्मीद जतायी। उनके साथ उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही लखनऊ मंडल के अधिकारी भी शामिल थे।