फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भारद्वाजी टोला में दूषित पानी की जलापूर्ति

भारद्वाजी टोला में दूषित पानी की जलापूर्ति

Tue, 02 Apr 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
भारद्वाजी टोला में दूषित पानी की जलापूर्ति
वाराणसी। गर्मी शुरू होते ही शहर में जगह-जगह जलापूर्ति से संबंधित परेशानियां शुरू हो गई हैं। सबसे अधिक शिकायतें दूषित पेयजल आपूर्ति की हैं। जनता जहां परेशान है, वहीं जल कल के अधिकारी आश्वासन पर आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे हैं। आदमपुर जोन के भारद्वाजी टोला में पिछले दस दिनों से गंदा और बदबूदार पानी की समस्या से स्थानीय लोग जूझ रहे हैं। हालत यह हो गई है कि लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भारद्वाजी टोला में होली से ही दूषित पेयजल की समस्या है। मोहल्ले में लगा हुआ मिनी ट्यूबवेल भी हर दूसरे दिन खराब ही रहता है। भारद्वाजी टोला के लोगों ने बताया कि होली से इलाके में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। भारद्वाजा टोला से सटे सेवई मंडी, प्रह्लाद घाट, घसियारी टोला, दिवानगंज में रहने वाले हजारों लोग इससे प्रभावित हैं। घर के कामों और कपड़े धोने के लिए तो जैसे तैसे लोगों का काम गंदे पानी से चल जा रहा है लेकिन पीने का पानी लोगों को बाहर से खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूषित जलापूर्ति की कई बार शिकायत जलकल विभाग में की गई, लेकिन अब तक कोई भी कर्मचारी मौके पर झांकने की तक नहीं आया। बार-बार शिकायत करने के बाद भी जलकल विभाग आंख बंद किए हुए है, वहीं गंदे और बदबूदार जलापूर्ति के कारण क्षेत्र में डायरिया और हैजा जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इस संदर्भ में जलकल के जेई का कहना है ट्यूबवेल में खराबी आने के कारण पानी के साथ बालू लोगों के घर में पहुंच रहा है। जल्द ही इसे ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed