{"_id":"5c67279abdec2273ad00c5ff","slug":"41550264218-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की हालत स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की हालत स्थिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। द्वारिका और शारदापीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की हालत शुक्रवार को दूसरे दिन भी स्थिर रही। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के आईसीयू में छह सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनकी हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि सांस लेने की समस्या और यूरिन इंफेक्शन बना हुआ है। वहीं देर रात प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शंकराचार्य के सेहत की जानकारी ली।
चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि अभी तक निमोनिया का असर है। सीने में कंजेशन है। यूरिन कल्चर की रिपोर्ट 48 घंटे बाद आएगी। उसके बाद ही यूरिन इंफेक्शन के बारे में कुछ कहा जा सकता है। शंकराचार्य को दो दिनों तक मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा। हालत में सुधार होने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाएगा। रात दस बजे सीएम योगी आदित्यनाथ ने शंकराचार्य के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से फोन करके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उनको शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की।
प्रयागराज कुंभ में पिछले एक महीने से प्रवास कर रहे शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती चार-पांच दिन से सर्दी, खांसी और जुकाम से परेशान थे। गुरुवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर प्रयागराज में चिकित्सकों को दिखाया गया। चिकित्सकों ने प्रयागराज में प्रदूषण अधिक होने की वजह से सांस संबंधी तकलीफ बताई थी।