फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आंबेडकर प्रतिमा को लेकर मारपीट, पथराव

आंबेडकर प्रतिमा को लेकर मारपीट, पथराव

Mon, 17 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा को लेकर मारपीट, पथराव
सेवापुरी। जंसा थाना अंतर्गत भटौली गांव में देहली विनायक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास विवादित जमीन पर रविवार को आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर जमकर मारपीट और पथराव हुआ। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी भांज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। पथराव में छह पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हुए हैं। पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जंसा पुलिस ने बगैर अनुमति स्थापित की जा रही आंबेडकर प्रतिमा को भी कब्जे में ले लिया है। भटौली गांव निवासी शिव कुमार राम अपनी जमीन पर कमरे का निर्माण कराना चाहते थे। गांव के ही अन्य लोग उक्त जमीन को ग्राम समाज की बता कर उस पर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करना चाहते थे। शिव कुमार का आरोप है कि जमीन का बैनामा उन्होंने गांव की ही मालती तिवारी से कराया है, जिसे आरोपी जबरन हड़पना चाहते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर वापस लौटा दिया था, लेकिन इसी बीच कुछ लोग आंबेडकर की प्रतिमा लेकर मौके पर पहुंच गए और विवादित जमीन पर स्थापित करने लगे। पुलिस ने जब आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने पर नाराजगी जताई तो विरोध में पथराव शुरू कर दिया। पथराव में रामेश्वर चौकी प्रभारी अजय दुबे, दरोगा अजय यादव के साथ ही चार अन्य पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष जंसा मनोज कुमार ने बताया कि विवादित जमीन पर प्रशासन की अनुमति के बगैर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed