फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले रंगीन रोशनी से जगमग होगा शहर

प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले रंगीन रोशनी से जगमग होगा शहर

Sat, 25 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले रंगीन रोशनी से जगमग होगा शहर
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले पूरे शहर को सुंदर बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। इसमें सबसे अहम साफ सफाई, डायनिमिक लाइट्स और दीवारों पर पेंटिँग को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है। शहर के प्रमुख इमारतों और क्षेत्रों को रंगीन रोशनी में जगमग किया जाएगा। इसके अलावा दीवारों पर काशी का आध्यात्म और इतिहास उकेरा जाएगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर लखनऊ में हुई बैठक में प्रमुख सचिव ने समीक्षा की। शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें विदेश मंत्रालय की ओर से पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन होगा और प्रदेश के अधिकारी अपनी तैयारियां बताएंगे।
विज्ञापन

लखनऊ में शुक्रवार को प्रमुख सचिव एनआरआई की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले शहर के प्रत्येक प्रमुख सड़कों पर फसाड़ लाइट्स लगा दी जाएंगी। इसके अलावा शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की कार्ययोजना बताई गई। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया कि शहर की सड़कों का रुट मैप तैयार किया जाए और उन्हें नये सिरे से बनाया जाये। ताकि दुनिया भर से आने वाले अप्रवासियों को शहर में भ्रमण के दौरान दिक्कत नहीं आए। अप्रवासियों के ठहरने, यातायात, खानपान को लेकर भी चर्चा की गई। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि 25 अगस्त को प्रधानमंत्री सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में मिलने वाले दिशा निर्देश के अनुसार तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले सम्मेलन के दौरान कार्यक्रम को भी अंतिम रुप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed