फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सुबह- ए बनारस का मनाया गया 12 सौवां दिवस

सुबह- ए बनारस का मनाया गया 12 सौवां दिवस

Thu, 08 Mar 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
सुबह- ए बनारस का मनाया गया 12 सौवां दिवस
वाराणसी। सुबह ए बनारस का 12सौवा दिवस बुधवार को अस्सी घाट पर मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ ध्रुपद कलाकार और बीएचयू के पूर्व संकाय प्रमुख प्रो ऋत्विक सान्याल का गायन हुआ। गायन का आरम्भ राग ललित में आलापचारी के साथ सूलताल में निबद्ध से हुआ। इस रचना के बोल थे भज रघुकुल चंद्र। इसके बाद सूलताल में निबद्ध रचना सुनाकर रससिक्त किया, बोल थे राजत नटराज हृदय में सबन को। कलाकार को प्रमाणपत्र सुबह ए बनारस के अध्यक्ष प्रो राजेश्वर आचार्य ने तथा माल्यार्पण डॉ रत्नेश वर्मा ने किया। प्रो राजेश्वर आचार्य ने 1200 दिवस पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी को साधुवाद देते हुए इस आयोजन की निरंतरता की कामना की। पखावज की संगति जापान के तेसुया कंहाएको की रही। प्रो सान्याल के साथ आशुतोष भट्टाचार्य, आशीष जायसवाल, डॉ मधुछंदा दत्ता और नाव सुजुकी रहीं। कार्यक्त्रस्म संचालन डॉ प्रीतेश आचार्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed