फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आशियाने बचाने के लिए दिया धरना

आशियाने बचाने के लिए दिया धरना

Fri, 23 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आशियाने बचाने के लिए दिया धरना
ज्ञानपुर। सिक्सलेन निर्माण में अधिग्रहित हो रही जमीन को बचाने के लिए बृहस्पतिवार को 15 से 20 लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर हाइवे के किनारे दुबारा नापजोख कराने की मांग की। पत्रक में कहा कि कर्मचारी मौखिक तरीके से साढ़े तीन मीटर पर निशान लगा रहे हैं। उनकी भूमिधरी जमीन में बने भवनों को अतिक्रमण में दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

डीघ के सुधवैं गांव निवासी शांति देवी पत्नी सीताराम संग दर्जन भर से अधिक लोग बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि उसका भूमि गाटा संख्या 697 जीटी रोड से जुड़ा है। इसमें दुकान और आवास बना हुआ है। सिक्सलेन निर्माण के लिए हो रहे अधिग्रहण में कर्मचारी साढ़े तीन मीटर पर निशान लगा रहे हैं। मौखिक तरीके से अतिक्रमण करने की बात कहने से वह मानसिक रूप से परेशान हैं। मांग किया कि एनएचआई के अधिकारियों की उपस्थिति में दुबारा नापजोख कराया जाए। जिससे जिनकी जमीने सिक्सलेन में जाने वाली हैं उन्हें न्याय मिल सके। प्रदर्शन करने वालों में अभयराज मौर्य, राजेंद्र कुमार, महेंद्र, कमला प्रसाद, राम प्रसाद, श्याम सूरत शुक्ला, रामराज यादव, रमाशंकर मौर्य, सुरेश यादव, महेंद्रनाथ मोदनवाल, ठाकुर प्रसाद, लल्लन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed