फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राजमार्ग पर धूं-धूं कर जली कार, बाधित हुआ आवागमन

राजमार्ग पर धूं-धूं कर जली कार, बाधित हुआ आवागमन

Thu, 22 Feb 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
राजमार्ग पर धूं-धूं कर जली कार, बाधित हुआ आवागमन
वाराणसी। राष्ट्रीय राजमार्ग- दो पर नरायनपुर चौराहे के समीप बुधवार की शाम एक कार अचानक धूं-धूं कर जलने लगी। मौके पर भाग कर आए लोगों ने देखा कि चालक दरवाजा तोड़ कर बाहर निकला। सूचना देने के बावजूद मौके पर डेढ़ घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। इलाकाई लोगों के आग बुझाने तक कार पूरी तरह से जल गई थी। वहीं, सरेराह कार में आग लगने के कारण राजमार्ग की दाईं लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। आग बुझी तो तकरीबन 45 मिनट बाद आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

सिगरा निवासी रितेश सिंह चंदौली जाने के लिए अपनी जेस्ट कार से निकले थे। नरायनपुर चौराहा के समीप पहुंचते ही कार से धुआं निकलने लगा तो उन्होंने किनारे लगा कर गेट खोलने का प्रयास किया। लॉक होने के कारण गेट नहीं खुला तो किसी तरह से उसे तोड़कर रितेश बाहर आए। इसके थोड़ी ही देर बाद कार धूं-धूं कर जलने लगी। रितेश के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी थी। इलाकाई लोगों की सूचना पर मौके पर लंका पुलिस पहुंची लेकिन फोन करने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed