{"_id":"59f4e6a84f1c1bd0538b9ea3","slug":"41509222056-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 बहुमंजिली इमारतों के प्रबंधकों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 बहुमंजिली इमारतों के प्रबंधकों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी । नगर क्षेत्र की 200 से ज्यादा बहुमंजिली इमारतों के प्रबंधकों को अग्निशमन विभाग की तरफ से नोटिस जारी की गई है। पूछा गया है कि आपके यहां आग से सुरक्षा के क्या उपाय हैं। यदि पर्याप्त उपाय नही हैं तो कब तक कर लिए जाएंगे।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश राय ने शनिवार की रात बताया कि बहुमंजिली इमारतों से संबंधित प्रबंधन तंत्र को नोटिस जारी की गई है। इनमें खासतौर से अस्पताल और व्यावसायिक कांप्लेक्स हैं। सभी से अपील की गई है कि अपने यहां आग से सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करें। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौका मुआयना करेगी और जहां भी कमी प्रतीत होगी उन्हें सुधार के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।