फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Re-Exam: Drones will monitor exam centers of constable recruitment examination

UP Police Re-Exam: सिपाही भर्ती परीक्षा के केंद्रों की ड्रोन से होगी निगरानी, CCTV कैमरों से लैस होंगे सेंटर

Thu, 22 Aug 2024 05:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 22 Aug 2024 05:33 AM IST
सार

UP Police Re-Exam: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पुलिस व प्रशासन की टीमें सतर्क हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर परीक्षा के केंद्रों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
UP Police Re-Exam: Drones will monitor exam centers of constable recruitment examination
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा के केंद्र सीसी कैमरों से लैस रहेंगे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर यूपी-112 के पुलिस रिस्पांस व्हीकल तैनात रहेंगे। ये निर्देश पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कमिश्नरेट के तीनों जोन के डीसीपी को कहा कि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था और यातायात के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों के आवागमन मार्गों पर सीसी कैमरों से निगरानी कराएं। परीक्षा केंद्रों का स्वयं स्थलीय भ्रमण कर संभावित भीड़ के अनुरूप पुलिस बल तैनात करें। परीक्षा के पहले से लेकर समाप्ति के बाद तक अभ्यर्थियों व अभिभावकों के जनपदों से प्रस्थान की स्थिति का आकलन कर प्रभावी पुलिस प्रबंध कराएं। 

विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व टैक्सी स्टैंड और होटल व रेस्टोरेंट पर भीड़ प्रबंध की व्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर सतर्क दृष्टि रखी जाए। अभिसूचना विभाग और स्थानीय पुलिस द्वारा समन्वय स्थापित कर सतर्कता बरती जाए। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश स्थलों पर अभ्यर्थियों की तलाशी में सहयोग के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी (महिला/पुरुष कर्मी) तैनात किए जाएं। 

परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोकॉपी मशीन की दुकान, साइबर कैफे और मोटर साइकिल स्टैंड की प्रभावी तरीके से चेकिंग की जाए। प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और उत्तर पुस्तिकाओं को कोषागार तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed