फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   346 gold medalist Chandu Champion reached Kashi

Varanasi News: काशी पहुंचे 346 स्वर्ण पदक विजेता चंदू चैंपियन

Fri, 13 Feb 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
346 gold medalist Chandu Champion reached Kashi
जिलास्तरीय बौद्धिक दिव्यांग खेलकूद महोत्सव शुक्रवार सुबह 10 बजे से काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एंफीथियेटर में शुरू होगा। इसकी 10 स्पर्धा में 30 पदकों के लिए 250 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि 346 अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत राजाराम पेटकर चंदू चैंपियन बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि खेल सामूहिकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। मुरलीकांत भारत की ओर से पहले पैरा स्वर्ण पदक विजेता रहे। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में रिकॉर्ड भी बनाया। बॉलीवुड में उन पर चंदू चैंपियन नाम की फिल्म भी बनी थी। राजाराम पेटकर को अर्जुन पुरस्कार, भारतीय सेना लाइव टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड भी मिल चुका है। आयोजन सचिव डाॅ. उत्तम ओझा ने बताया कि इसमें तिरंगा यात्रा से खेल स्पर्धा शुरू होगी। इसमें शॉर्टपुट, 50 मीटर और 100 दौड़, तेज चाल, उंची कूद, स्पून रेस बाधा दौड़ समेत कुल 10 खेलों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed