{"_id":"60cd94e08ebc3e342479c1d4","slug":"334-pradhans-and-gram-panchayat-members-took-oath-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: 334 प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली शपथ, 353 पहले ही ले चुके हैं शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: 334 प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली शपथ, 353 पहले ही ले चुके हैं शपथ
Sat, 19 Jun 2021 01:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:06 PM IST
सार
वाराणसी के 8 ब्लॉक में 694 गांव हैं। इनमें 25 मई को 353 ग्राम पंचायतों का गठन होने के कारण इनके प्रधानों को शपथ दिलाई गई थी। जबकि 341 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम होने की वजह से शपथ नहीं दिलाई गई थी। इसके बाद 19 जून को बचे सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में 334 ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। 694 ग्राम पंचायतों में 360 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों ने ही शपथ ली। 25 मई को 334 ग्राम पंचायतों के दो तिहाई सदस्य न चुने जाने से उनके निर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सके थे।
विज्ञापन
रिक्त सीटों पर हुए चुनाव के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। हरहुआ को छोड़कर बाकी सातों ब्लॉकों में शपथ दिलाई गई। जिला पंचायत राज अधिकारी शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि दो पालियों में शपथ के बाद ग्राम पंचायतों की खुली बैठक रविवार होगी। जिसमें गांव के विकास की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
353 प्रधान पहले ही ले चुके हैं शपथ
डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि 25 मई को दिन 8 ब्लॉकों के ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई थी। जिले में कुल 694 गांव हैं। इनमें से 353 ग्राम पंचायतों का गठन होने के कारण इनके प्रधानों को शपथ दिलाई गई। जबकि 341 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम थी। इस कारण से उस समय नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी थी। आज बचे सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई है।
विज्ञापन