{"_id":"5cd1ed74bdec22077b457a87","slug":"31557261684-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरगोवर्धन से यादव और दलित समीकरण साधेगा गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरगोवर्धन से यादव और दलित समीकरण साधेगा गठबंधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यादव और दलित समीकरण साधने के लिए अब वीरभानपुर के बजाय सीरगोवर्धन में 16 मई को गठबंधन की रैली होगी। दरअसल, इस स्थान से थोड़ी दूरी पर यादवों की पीठ गड़वा घाट आश्रम है। पास ही रविदास मंदिर और दलितों की बस्ती है। इस इलाके में सपा और बसपा की पकड़ अच्छी मानी जाती है। इस इलाके से आसपास के जिलों की कनेक्टिविटी अच्छी है। हाइवे के नजदीक होने के कारण यहां मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, इलाहाबाद, भदोही के अलावा बिहार तक के कार्यकर्ताओं के आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।
गठबंधन विपक्ष को कमजोर करने की रणनीति को आगे बढ़ाने में जुटा है। यहां होने वाली रैली के जरिए विपक्ष को घेरने की पूरी तैयारी है। यही कारण है कि गठबंधन ने अंतिम समय में रैली स्थल बदल दिया है। उधर, रैली की तैयारियों ने तेजी पकड़ी है। स्थानीय नेताओं को भ्ज्ञी सक्रिय किया गया है। सपा, बसपा और रालोद नेता, कार्यकर्ता 16 मई को होने वाली रैली के लिए भीड़ जुटाने में लग गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने कहा कि दूरी को देखते हुए रैली स्थल बदला गया है। सीरगोवर्धन में कार्यकर्ता आसानी से आ जाएंगे। रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और रालोद प्रमुख अजीत सिंह शामिल होंगे।
केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद सपा-बसपा गठबंधन ने मानीटरिंग के लिए विधानसभा स्तर पर भी कार्यालय खोले हैं। उत्तरी, दक्षिणी, कैंट, रोहनिया और सेवापुरी विधानसभा के लिए सपा और बसपा की ओर से एक-एक पदाधिकारी को लगाया गया है। वह पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन कराएंगे। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने बताया कि मानीटरिंग के लिए सबको जिम्मेदारी सौंप दी गई है।