{"_id":"5c896e81bdec2214154e9ad9","slug":"31552510593-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई फायरिंग कर भाग रहे युवक को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई फायरिंग कर भाग रहे युवक को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल के सामने बुधवार की देर रात हवाई फायरिंग कर भाग रहे नशे में धुत युवक को फैंटम दस्ते के सिपाहियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में युवक की शिनाख्त चौक क्षेत्र के हीरापुर जालपा देवी निवासी संदीप केसरी के तौर पर हुई है। संदीप के पास से पुलिस ने .32 बोर की एक अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया है। सरेराह हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति देखी गई। कोतवाली थाने में संदीप से पुलिस की पूछताछ जारी है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एक बदमाश मंडलीय अस्पताल के सामने असलहे के साथ मौजूद है। इस सूचना पर फैंटम दस्ता मंडलीय अस्पताल के सामने पहुंचा तो वहां खड़ा युवक हवाई फायरिंग कर भागने लगा। इस पर फैंटम दस्ते के सिपाहियों में दौड़ा कर उसे दबोच लिया। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हुआ है कि संदीप ने मनबढ़ई में हवाई फायरिंग की थी। संदीप के पास अवैध पिस्टल कहां से आई और उसका आपराधिक इतिहास क्या है, इसका पता लगाया जा रहा है।
एडीजी जोन ने लंका थाने का किया औचक निरीक्षण
एडीजी जोन पीवी रामशास्त्री ने बुधवार की रात ने लंका थाने का निरीक्षण किया, जिसमें मालखाना, त्योहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, थाने की साफ सफाई के साथ ही विचाराधीन मुकदमों का निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर असलहे जमा कराने के साथ ही पाबंद करने पर विशेष रूप से निर्देश दिया। नाबालिग और वरिष्ठ लोगों की पूरी जांच के बाद ही पाबंद की कार्रवाई की जाय। क्षेत्र में कच्ची शराब के अड्डो पर लगातार दबिश देने का निर्देश दिए। थाना परिसर में जगह के अभाव को देखते हुए इंस्पेक्टर लंका से थाने के नवनिर्माण के लिए प्रपोजल बनाकर देने को कहा। एडीजी जोन के औचक निरीक्षण से थाने के पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही।