फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम ने की आशा, एएनएम की तारीफ

पीएम ने की आशा, एएनएम की तारीफ

Wed, 12 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
पीएम ने की आशा, एएनएम की तारीफ
गोपीगंज। केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का सच जानने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से संवाद किया। उन्होंने उनके कार्यों की तारीफ की। कल्याणकारी योजनाओं और बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एएनएम, आशा और आगनबाड़ी सुपरवाइजरों के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। उन्होंने कहा की महिलाओं के पोषण को बढ़ावा देकर गर्भवती एवं बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाना है। वहीं प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना, मातृत्व वंदना योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, ओम वेस्ट यंग चाइल्ड केयर, अनीमिया मुक्त भारत और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बारे में संवाद के जरिए देश और प्रदेश के सभी ब्लॉकों के एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी सुपरवाइजरों के बीच विस्तार से बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आशाओं ने डॉक्टरों से ज्यादा जिंदगी बचाई है। वहीं, दूरदराज गांव में रहने वाली गर्भवती महिलाओं की मदद करती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने किया। संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार जायसवाल ने किया। इस मौके पर विमल कुमार, उषा सिंह, शशी कला, संगीता सिंह, शिवचरण, राम नरायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed