फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कालीन नगरी में हर्षोल्लास के साथ मना ईद का त्योहार

कालीन नगरी में हर्षोल्लास के साथ मना ईद का त्योहार

Sun, 17 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कालीन नगरी में हर्षोल्लास के साथ मना ईद का त्योहार
ज्ञानपुर/भदोही। आपसी सौहार्द और भाईचारे का त्योहार ईद शनिवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भदोही, ज्ञानपुर, गोपीगंज, नई बाजार समेत अन्य कस्बों व ग्रामीण इलाकों में मुसलमानों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर रोजे का सिलसिला तोड़ा। इसके बाद गले मिल कर एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। सिवईं की मिठास के साथ देर रात तक ईद के जश्न का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

भदोही में अजिमुल्लाह चौराहे पर स्थित ईदगाह में पहली जमात सात बजे हाफिज परवेज अच्छे ने और दूसरी जमात 7.45 बजे हाफिज रेहान अंसारी ने नमाज पढ़ाई। सुबह लोग नहा धोकर नए कपड़े पहन कर ईदगाह पहुंचने लगे थे। सिविल लाइंस ईदगाह, ईदगाह हाजी फरीदन, मैदान फलाहे उम्मत डिग्री कालेज, घमहापुर ईदगाह, ईदगाह नाबीना शाह, ईदगाह स्टेशन रोड, ईदगाह चौरी रोड, मसजिद रौजा गाजी मियां में एक एक जमात में नमाज हुई। लगभग 8.30 बजे तक अधिकतर ईदगाहों में नमाज खत्म हो चुकी थी। इसके बाद शहर में ईद मिलन का दौर शुरू हुआ। पर्व के मद्देनजर नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। हर चौराहे पर पुलिस तैनात थी। नमाज के चलते मेनरोड पर सुबह छह से नौ बजे तक यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन

ज्ञानपुर स्थित ईदगाह में सुबह मुस्लिम बंधुओं ने ईद की नमाज अदा की। उसके बाद शुरू हुआ बधाई का दौर जोर देर रात तक चला। एक-दूसरे के घर जाकर में लोगों ने ईद की मुबारकवाद दी। गोपीगंज और आसपास के गावों में ईद पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। गिराई स्थित फूल बाग ईदगाह में नगर के अलावा आसपास के गांवों से आए लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान मुल्क में अमन, खुशहाली और सद्भाव को मजबूत करने की दुआएं मांगी गईं। गिराई ईदगाह में सुबह आठ बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अनीसुल कादरी ने नमाज अदा कराई। इसी तरह फूलबाग ईदगाह में 8:30 बजे हाफिज गुलाम मुर्तजा ने नमाज पढ़ाई। दोनों ईदगाहों में नगर के साथ ही गहरपुर, गिराई, भगवतपुर ,धानापुर, मेवड़ापुर के लोगों ने नमाज अदा की। इसी तरह ग्रामीणों अंचलों के गांधी, खानापुर स्थित ईदगाह में हाफिज फतेह मोहम्मद, चकसहाब में हाफिज मोहम्मद फजल, बरजी में मौलाना दिलावर हुसैन ने नमाज अदा कराई। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर एडीएम राम सिंह वर्मा, एसडीएम आशीष कुमार, एएसपी डॉ. संजय कुमार, ज्ञानपुर सीओ, गोपीगंज प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार वर्मा फोर्स के साथ चक्रमण करते रहे। वहीं, घोसिया में ईदगाह पर सुबह 7:45 बजे नमाज अदा की गई। इसी तरह जंगीगंज, सुभाषनगर, ऊंज, सुरियावां, मोढ़, महराजगंज, बाबूसराय, चौरी समेत अन्य इलाकों में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed