{"_id":"5b2428564f1c1bfa6e8b830d","slug":"31529096278-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ की जांच के बाद खुलेगा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञ की जांच के बाद खुलेगा रास्ता
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे के बाद सेतु निगम ने काम की रफ्तार तो बढ़ा दी है। साथ ही अधिकारियों ने सेफ्टी के सारे इंतजाम करने पर जोर दिया है। सुरक्षा की जांच के लिए एक अधिकारी दिल्ली से शनिवार को आएंगे और यहां चल रहे काम को देखकर अपनी सलाह देंगे, जिस पर सेतु निगम अमल करेगा। उधर डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने एक तरफ का रास्ता खोलने के लिए सेतु निगम को बोला है। सुरक्षा जांच के बाद रविवार या सोमवार से रास्ता खोला जाएगा। साथ ही यहां हाइटगेज लगाया जाएगा, जिससे कोई भारी वाहन नहीं जा पाएंगे।
सेतु निगम के अधिकारियों की मानें तो बीम गिरने के बाद कुछ और बीमों के टेढ़ा होने की बात सामने आई थी। इनकी जांच कराने के लिए एक विशेषज्ञ को बुलाया गया है। उनकी देखरेख कराने के बाद ही रास्ता खोला जाएगा। सुरक्षा के सभी मानक पूरे होने पर ही काम कराने की हिदायत सेतु निगम मुख्यालय से दी गई, जिस पर अधिकारियों का पूरा ध्यान है। इस बारे में पूछने पर सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि जांच करने वाली एक टीम को बुलाया गया है। उनके देखने के बाद हाइटगेज के साथ रास्ता खोला जाएगा। एक दो दिनों के भीतर छोटे वाहनों के लिए एक तरफ का रास्ता खोल देंगे।