{"_id":"5a9c5a224f1c1b387b8b9ace","slug":"31520196130-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगापुर में दुकान में आग लगी, लाखों की क्षति0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगापुर में दुकान में आग लगी, लाखों की क्षति0
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजातालाब। रोहनिया थाना अंतर्गत गंगापुर में शनिवार की रात रतन अग्रहरि की किराना की दुकान और गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण घर में रखे तीन गैस सिलेंडर में तेज धमाका हुआ तो आसपास के लोग जागे और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों और पड़ोस के किसान ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भुक्तभोगी के अनुसार गोदाम में रखे 50 लाख कीमत के सामान और चार लाख रुपये जलकर राख हो गए। आशंका जताई गई है कि किसी शरारती तत्व ने दुकान और गोदाम में आग लगाई है।
गंगापुर में रतन अग्रहरि और उनके परिवार के अन्य लोगों की नीचे दुकान है और ऊपर मकान है। शनिवार की रात परिवार के लोग सोये हुए थे इसी बीच नीचे की दुकान और गोदाम में आग लग गई। गैस सिलेंडरों में तेज धमाके हुए तो आसपास के लोगों की नींद खुली और सभी रतन के मकान के पास भाग कर आए। पड़ोसियों ने देखा कि आग की लपटें प्रथम तल को घेर रहीं थी तो किसी तरह से रतन और उनके परिवार के लोगों को बाहर निकाला गया। गैस सिलेंडरों के धमाके इतने तेज थे कि मकान की सीढ़ी और कमरे की दीवार गिर गई। भोर में तकरीबन चार बजे के लगभग आग पर जब पूरी तरह काबू पाया गया तो अफरातफरी का माहौल सामान्य हुआ।