फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब ढाई हजार में हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे काशीदर्शन

अब ढाई हजार में हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे काशीदर्शन

Thu, 15 Feb 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
अब ढाई हजार में हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे काशीदर्शन
वाराणसी। अगर हेलीकॉप्टर से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अब आपको बस कुछ दिनों का इंतजार करना है। इसके बाद यह सुविधा आपको काशी में ही मिलने लगेगी। कम खर्च और कम समय में काशी दर्शन के साथ ही पूर्वांचल तक की सैर तक कर सकेंगे। इसके लिए कई कंपनियां आगे भी आ चुकी हैं। सभी ने अपना पैकेज तैयार कर उस पर काम भी शुरू कर दिया है। इन सुविधाओं में मात्र ढाई हजार में काशी दर्शन तो सवा लाख में बारात तक करने की सुविधा भी रहेगी। इस सुविधा के बाद अब तक जहां शादियों में हेलीकॉप्टर का प्रयोग केवल करोड़पति बाप के बेटे ही कर पाते थे, वहीं अब सामान्य परिवार के दूल्हे भी कम खर्च में दुल्हनिया को ला सकेंगे।
विज्ञापन

ऐसे में अगर आप शादी को यादगार बनाने के लिए भी हेलीकॉप्टर का प्रयोग कर सकते हैं। पाटलीपुत्र एयरलाइंस की इस सुविधा के लिए सवा लाख रुपये (जीएसटी को छोड़कर) खर्च करने होंगे। इतना ही नहीं पाटलीपुत्र की कुछ सुविधाएं शुरू भी हो चुकी हैं। काशी दर्शन पर आने वाले पांच हजार रुपये के खर्च को कम करके ढाई हजार रुपए तक करने के लिए प्रदेश सरकार को कंपनी ने प्रस्ताव भी भेजा है, ताकि श्रद्घालुओं का आधा खर्च सरकार उठाएगी। इसमें दो तरह के हेलीकॉप्टर हैं एक 6 और दूसरा नौ सीटर है। चेयरमैन बीके मिश्रा ने बताया कि सी प्लेन की योजना भी पाटलीपुत्र एयरलाइंस बना रहा है, वहीं दूसरी ओर पवन हंस ने काशी और गंगा दर्शन कराने की महीनों पहले घोषणा कर चुकी और उसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। रामनगर स्थित हेलीपैड से उड़ान भरेगा। इसके अलावा मीराज एविएशन भी काशी दर्शन के लिए पहले ही पैकेज घोषित कर चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed