फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आईआईटी बॉम्बे से जुड़ेंगे काशी विद्यापीठ के छात्र

आईआईटी बॉम्बे से जुड़ेंगे काशी विद्यापीठ के छात्र

Tue, 02 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी बॉम्बे से जुड़ेंगे काशी विद्यापीठ के छात्र
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र आईआईटी बॉम्बे से जुड़ेंगे। इन दोनों संस्थानों को जोड़ने का काम करेगा स्पोकेन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट। इसके तहत आईआईटी बॉम्बे यहां के छात्राें को प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सिखाएगा। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह ऑनलाइन होगा। आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञ ऑडियो-वीडियो के माध्यम से यहां के छात्रों को सी, सी प्लस प्लस, जावा, पॉईथॉन, माईएसक्यूएल जैसे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सिखाएंगे।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नेशनल मिशन ऑन एजूकेशन थ्रू इंफार्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नालॉजी की ओर से यह प्रोजेक्ट देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में चलाया जा रहा है। इसके तहत काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में भी इसकी शुरुआत की जा रही है। ये स्पोकेन ट्यूटोरियल 30-40 घंटे का होगा जो कि कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज से जुड़े होंगे।
विज्ञापन

सी, सी प्लस प्लस, जावा, पॉईथॉन, माईएसक्यूएल के साथ ग्राफिकल डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट डिजाइन का ऑनलाइन प्रशिक्षण किया जाएगा। इसमें 10-10 मिनट के 20 ऑडियो विजुअल ट्यूटोरियल होंगे। इन्हें छात्र डाउनलोड भी कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को स्पोकेन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के संचालन के लिए नोडल अफसर नामित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed