फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रधानाचार्यों को मिले निर्देश

व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रधानाचार्यों को मिले निर्देश

Sun, 24 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रधानाचार्यों को मिले निर्देश
वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन और शुचितापूर्ण कराने के लिए शनिवार को क्वींस इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र वाले विद्यालय के प्रधानाचार्यों की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही यूपी बोर्ड की ओर से जारी 20 बिन्दुओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों को अपनी चहारदीवारी, फर्नीचर की व्यवस्था, सीसी कैमरे, पेयजल, सुरक्षा से जुड़े सारे इंतजाम को दुरुस्त करा लें। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान केंद्र से दो सौ मीटर दूर तक ध्वनि विस्तारक यंत्र, फोटो स्टेट की दुकान भी नहीं होनी चाहिए। संयुक्त शिक्षा निदेशक एके द्विवेदी ने भी प्रधानाचार्यों को बेहतर ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए टिप्स दिए। इस दौरान जिले के 142 विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. राजेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed