फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   30 Application for Verification Form

वेरिफिकेशन फार्म के लिए 30 तक करें आवेदन 

Thu, 26 May 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 26 May 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
 प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं से अपील की है कि संशोधित वेरिफिकेशन ऑफ सर्टिफिकेट एंड प्लेस ऑफ प्रैक्टिस फार्म की सभी कार्रवाई पूरी कर 30 मई तक जमा कर दें। इलाहाबाद स्थित कौंसिल के कार्यालय में जमा करना है। बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने अधिवक्ताओं के लिए 10 लाख रुपये के बीमा प्रस्ताव पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वेरिफिकेशन फार्म के बाबत सुप्रीम कोर्ट सख्त है। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई के आदेश में बार कौंसिल आफ इंडिया को सख्त हिदायत दी है कि प्रदेश बार के माध्यम से प्राप्त वेरिफिकेशन फार्म की सभी कार्रवाई 30 जून तक पूरी कर जुलाई के पहले सप्ताह में स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन


फार्म में सभी अधिवक्ताओं को वर्ष 2014 से पीछे पांच वर्षों तक का प्रमाणित वकालतनामा (प्रत्येक वर्ष का अलग-अलग) की प्रमाणित कापी प्रस्तुत करना है। नोटरी अधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता व दस्तावेज निर्माता को अपने पिछले पांच वर्ष के अनुभव प्रमाण पत्र को शपथपत्र के साथ देना है। एक जनवरी 1976 के पहले के अधिवक्ताओं को हाईस्कूल, विधि स्नातक और अधिवक्ता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन दिवंगत अधिवक्ताओं के नाम प्रदेश बार को उपलब्ध कराने को आग्रह किया है, जिनका निधन 60 वर्ष के पहले हो गया है। ऐेसे अधिवक्ता की विधवा को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed