{"_id":"259cabfd8bcdd61c6a458601539af5a3","slug":"27-lakhs-in-the-ships-of-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगतगंज में 27 लाख का डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगतगंज में 27 लाख का डाका
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र के जगतगंज इलाके में सोमवार की रात बाइक सवार हथियारबंद बदमाश फ्लोर मिल और स्कूल संचालक कारोबारी श्याम और दीपक बजाज को उनके दफ्तर में बंधक बनाकर 27 लाख रुपये लूट ले गए। घटना के वक्त दोनों कारोबारी अपने चार कर्मचारियों के साथ दफ्तर में हिसाब कर रहे थे। इसी बीच अंदर पहुंचे असलहे से लैस सात बदमाशों ने सबको एक कमरे में बंधक बना लिया। वहां लगे छह सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। कुछ ही देर में बैग में रखे रुपये लेकर वे भाग निकले।
विज्ञापन
बदमाशों ने करीब पंद्रह मिनट में पूरी घटना को अंजाम दिया। डकैती की सूचना पर डीआईजी एसके भगत और एसएसपी जोगेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे।
नाटीइमली निवासी श्याम और उनके भाई दीपक आटा और मैदा के बड़े कारोबारी है। उनकी तीन फ्लोर मिलें और एक स्कूल है। जगतगंज स्थित एक भवन के भूतल पर उनका दफ्तर है। रात करीब आठ बजे इन कारोबारियों के अलावा चार कर्मचारी और एक गार्ड भी था।
विज्ञापन
रात आठ कारोबारी हिसाब कर रहे थे कि इसी बीच तीन बाइक पर सवार सात बदमाश आए और गार्ड को पीटते हुए अंदर घुस गए और सभी को एक कमरे में बंधक बना दिया। कार्यालय में लगे सात में से छह सीसीटीवी कैमरे को तोड़ डाला। एक बदमाश ने अपना नाम सनी बताते हुए कहा कि शोर मचाने पर लोगों को गोली मार देगा। सभी को पीटा भी गया।
विज्ञापन
कारोबारियों से पूछने के बाद कमरे रखा रुपयों से भरा बैग और कंप्यूटर का हार्डडिस्क एवं अन्य कागजात अपने साथ ले गए। इसके बाद दफ्तर को बाहर से बंद कर भाग निकले। एक बदमाश ने हेलमेट पहना हुआ था जबकि बाकी के चेहरे खुले थे। बदमाश सभी के मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए।
करीब आधे घंटे बाद अवधेश नाम का व्यक्ति दफ्तर पहुंचा और दरवाजा खेला। अवधेश कारोबार के काम से वहां आए थे। रात नौ बजे घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कारोबारियों ने पुलिस को बताया कि चावल, मैदा और सूजी खरीदने के लिए सोमवार को ही बैंक से 26.5 लाख रुपये निकाले गए थे। 50 हजार रुपये पहले के थे। डीआईजी एसके भगत का कहना है कि बदमाश स्थानीय हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।