{"_id":"686c1729f7d94d39a1071667","slug":"26-complaints-were-resolved-on-sambhav-diwas-varanasi-news-c-194-1-svns1039-130903-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: संभव दिवस पर 26 शिकायतों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: संभव दिवस पर 26 शिकायतों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
नगर निकायों में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस ‘संभव दिवस’ में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र में नपाध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में नगर क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर लोगों ने अपनी बात रखी। वार्ड नंबर 18 निवासी केशर सिंह ने क्षतिग्रस्त सड़क पर सोलिंग डलवाने की मांग की।
वहीं वार्ड नंबर 16 के वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सड़क मरम्मत की बात रखी। वार्ड नंबर 6 निवासी राजकुमार केशरी ने जलनिकासी की समस्या को उठाते हुए नाली निर्माण की मांग की।
जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 2, चुर्क-घुर्मा में 2, चोपन में 5, ओबरा में 1, पिपरी में 6, दुद्धी में 3, डाला बाजार में 2 और अनपरा में 2 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
रेणुकूट में शिकायतकर्ता नहीं पहुंचे। अधिकतर शिकायतें सफाई, पेयजल संकट और स्ट्रीट लाइट जैसी नागरिक समस्याओं से जुड़ी रहीं। नपाध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का शीघ्र समाधान कराएं। इस अवसर पर सभासद अनवर अली, राजेश, मनोज चौबे आदि उपस्थित रहे।