फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   25 hours and silver crown stolen from Hanuman temple

Varanasi News: हनुमान मंदिर से 25 घंटे और चांदी का मुकुट चोरी

Tue, 28 May 2024 04:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
25 hours and silver crown stolen from Hanuman temple
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के भभौरी गांव में गंगा तट के पास स्थित हनुमान मंदिर से 25 छोटे-बड़े घंटे और चांदी का मुकुट चोरी हो गया। घटना से लोगों में नाराजगी है। भभौरी गांव निवासी भाजपा डीघ मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने बताया कि मंदिर में श्री हनुमान चालीसा पाठ, सुंदर कांड पाठ, श्री हरिसंकीर्तन आदि धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होता रहता है। मनोकामना पूर्ण होने पर आस्थावान मंदिर में घंटा चढ़ाते हैं।
विज्ञापन


मंदिर में 21-21 किलो के तीन बड़े घंटे सहित कुल 25 से अधिक छोटे बड़े घंटे लगे थे। रविवार की रात मंदिर में लगे सभी घंटे और भगवान का एक चांदी का मुकुट चोरी हो गया। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे तो मंदिर के सभी घंटे गायब थे। चोरी की सूचना कोइरौना थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed