फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   किसानों को करेंगे कर्जमुक्त: राजबब् ब्र

किसानों को करेंगे कर्जमुक्त: राजबब् ब्र

Sun, 12 May 2019 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
किसानों को करेंगे कर्जमुक्त: राजबब्
ब्र

विज्ञापन
सोनभद्र। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने हर वायदे पर फेल हो गए हैं। किसान, बेरोजगार, नौजवान, व्यवसायी सहित सभी वर्गों के लोग इस सरकार से त्रस्त हैं। सिर्फ सोनभद्र ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता इस जुमलेबाजी वाली सरकार से तंग आ गई है। वही दूसरी ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जनहित के मुद्दे पर आधारित अपने घोषणा पत्र पर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे मतदाताओं को सीधा लाभ है।
राजबब्बर रविवार को रॉबर्टसगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भगवती प्रसाद चौधरी के समर्थन में कोन में आयोजित जनसभा में राजबब्बर ने कहा कि न किसी के खाते में 15 लाख आए और न ही लोगों को नौकरी मिली। मोदी के लोग एक हजार 17 करोड़ लेकर भाग गए। जब जनता इस बाबात सवाल उठा रही है तो सिर्फ ऊल- जलूल बातें कह रहे हैं। इससे आमजनमानस का कोई सरोकार नहीं है। कहा कि गब्बर सिंह टैक्स लगा कर व्यापारियों को तंग कर रहे हैं। कांग्रेस उसे आसान करते हुए डीजल पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाएगी। ताकि डीजल पेट्रोल के साथ साथ गैस सिलिंडर के दामों में भी भारी गिरावट आएगी। किसानों की कर्जमाफी के लिए कांग्रेस सरकार आने पर अलग बजट बनाएंगे। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाएंगे। जिससे कि समाज में उनकी सहभागिता व स्वीकार्यता बढ़े। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी के पक्ष में वोट करने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी, कोआडिनेटर रामअवध यादव, अमिताभ पांडेय, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा, राजेश द्विवेदी, कृष्ण प्रताप सिंह, रमेश देव पांडेय, संगीत श्रीवास्तव, धीरज पांडेय, कौशलेश पाठक, आशुतोष दुबे, विवेक सिंह, सोनी गुप्ता, मुस्ताक खान, ईश्वरी नरायन सिंह, सुशील पाठक, नुरुद्दीन खान, गप्पू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी के लिए जनता से मांगी माफी
सोनभद्र। राजब्बर के आने का समय 10.45 था, लेकिन वह 12.20 बजे पहुंचे। चिलचिलाती धूप में जनता और कार्यकर्ताओं के दो घंटे तक इंतजार करने पर राजब्बर ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए सबका अभिवादन किया। कहा कि भाजपा सरकार चुनावी प्रचार में जाने के दौरान उन लोगों के वाहन और हेलीकाप्टर की तलाशी करा रही है। तलाशी लेने के बाद ही हेलीकाप्टर को उड़ने की इजाजत दे रही है। इस नाते वह कार्यक्रम में देर से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed