फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दाल-चावल का कवर न समझना, नाम मंगल सिंह है

दाल-चावल का कवर न समझना, नाम मंगल सिंह है

Thu, 04 Apr 2019 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
दाल-चावल का कवर न समझना, नाम मंगल सिंह है
वाराणसी। छात्र गौरव सिंह की हत्या से पहले फेसबुक पर आरोपियों ने धमकी भरे पोस्ट शेयर किए थे। बुधवार को व्हाट्सऐप पर मंगलम सिंह के फेसबुक पेज पर की गईं कई पोस्ट के स्क्रीन शॉट वायरल हुए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कुमार मंगलम का फेसबुक एकाउंट मंगलम सिंह के नाम से है। मंगलम ने फेसबुक वॉल पर 29 मार्च को लिखा था कि एक बात साफ है, परीक्षा छूटेगी तो जो भी जिम्मेदार है वो अंजाम समझेगा...। दाल-चावल का कवर मत समझना...। बाकी खुद सब समझदार हैं, नाम मंगलम सिंह है, याद रखना...। गौरव व उसके भाई सौरभ और कुमार मंगलम व उसके करीबियोें के बीच जारी तकरार बीएचयू परिसर के साथ ही फेसबुक पर भी जारी थी। गौरव, सौरभ और छात्रनेता आशुतोष सिंह ईशू को लेकर फेसबुक पर चेतावनी भरे लहजे में कुमार मंगलम ने कई सारी पोस्ट की हैं। लिखा है कि इन लोगोें ने मेरी जिंदगी डिस्टर्ब की है। मास्टर बनने वाले थे, दो महीने में और इन तीन लोगों ने मिलकर अपराधी बनवा दिया। अपने घर की फोटो शेयर कर कुमार मंगलम ने लिखा था गांव का घर हमारी शान है और यहां तक पुलिस का आना, मतलब हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाना है। लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि कुमार मंगलम द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट को तफ्तीश में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed