{"_id":"5ca51966bdec2214262c6189","slug":"21554323814-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध पानी के लिए तरस रहे यात्री, डब्ल्यूवीएम बनी शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध पानी के लिए तरस रहे यात्री, डब्ल्यूवीएम बनी शोपीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यात्रियों को सस्ता और शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की रेलवे की योजना संकट में है। विभागीय शुल्क, बिजली व पानी का बिल जमा न कर पाने की वजह से वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन डब्ल्यूवीएम (वाटर वेंडिंग मशीन) सुविधा को बंद करा दिया गया है। जबकि उत्तर रेलवे के कई अन्य स्टेशनों पर इस सेवा को बंद करने की तैयारी है। इस वजह से गर्मी के मौसम में यात्रियों को पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।
2016 में कैंट रेलवे स्टेशन वाराणसी, दिल्ली, लखनऊ सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई। इसी क्रम में कैंट रेलवे स्टेशन पर पांच वाटर वेंडिंग मशीनों की स्थापना की गई। कुछ दिनों तक लोगों को शुद्ध व सस्ता पानी मिला। फिर मशीनों के बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ दिन बाद व्यवस्था पटरी पर आई तो भारी बकाया के चलते वाटर वेंडिंग मशीनों को बंद करने का आदेश दे दिया गया।
दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी सहित उत्तर रेलवे के कई स्टेशनों पर आईआरसीटीसी की ओर से लगाई गई वाटर वेंडिंग मशीनों से निर्धारित विभागीय शुल्क मिलना तो दूर पेनाल्टी और बिजली, पानी का शुल्क तक नहीं निकल पा रहा है। हाल ही में ऐसे वाटर वेंडिंग मशीन को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो डब्ल्यूवीएम लगाने वाली कंपनी का दिवाला निकल गया है। उसने उच्च पदस्थ अधिकारियों को अवगत भी करा दिया है। बावजूद इसके यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधा होने की वजह से इसे पूरी तरह बंद करने में विभाग हिचकिचा रहा है और कुछ स्टेशनों पर अभी भी इसे घाटे पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
वाटर वेंडिंग मशीन से जुड़ी कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए हैं। इसके चलते दिक्कत आ रही है। हमारे लिए यात्री सुविधा सर्वोपरि है। शुद्ध व सस्ते जल की सुविधा यात्रियों को मिलती रहे इसके लिए नया रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है। - अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, सीआरएम, आईआरसीटीसी