फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अतिक्रमण हटाओ अभियान पर लगा ब्रेक

अतिक्रमण हटाओ अभियान पर लगा ब्रेक

Tue, 11 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान पर लगा ब्रेक
वाराणसी। जिला प्रशासन की ओर से शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सोमवार को ब्रेक लग गया। दोपहर ढाई बजे तक पुलिस और नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी गोदौलिया पर मजिस्ट्रेट के आने का इंतजार कर रहे थे। मजिस्ट्रेट के नहीं आने पर अतिक्रम हटाओ अभियान नहीं चल सका। इस बारे में एसीएम तृतीय अभय गुप्ता ने कहा कि पुलिस लाइन में चल रहे पुलिस भर्ती की ड्यूटी में लगे थे। इस नाते गोदौलिया नहीं जा सका। उधर, नगर निगम के अनुसार वे लोग गोदौलिया पर मजिस्ट्रेट का इंतजार कर रहे थे। उनके नहीं आने पर बगैर अभियान चलाए वापस लौट आए। रामापुरा से चेतगंज थाने तक अतिक्रमण हटाया जाना था। इस इलाके में सड़कों पर जबरदस्त अतिक्रमण किया गया है। जिसके चलते आए दिन जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed