{"_id":"5bf710b2bdec2241b95b2812","slug":"21542918322-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता को घर के बाहर गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता को घर के बाहर गोली मारी, हालत गंभीर
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुर। मुख्यमंत्री योेगी आदित्यनाथ के शहर आगमन से चौबीस घंटे पहले गुरुवार की रात बदमाशों ने मीरापुरबसही क्षेत्र की कृष्ण पुरम कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अभिनव त्रिपाठी (28) को उनके घर के बाहर गोली मार दी। अभिनव को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। वारदात की वजह बड़ालालपुर निवासी रिटायर्ड सीएमओ प्रभुनारायण पाठक से चल रहे तीन मुकदमों की रंजिश बताई गई है। अभिनव के भाई अधिवक्ता अंशुमान त्रिपाठी की तहरीर पर शिवपुर थाने में प्रभुनारायण पाठक और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, प्रकरण सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद पाठक के भतीजे से जुड़ा होने के कारण अधिवक्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है। दीनदयाल अस्पताल और शिवपुर थाने पहुंचे अधिवक्ताओें ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
अधिवक्ता अभिनव त्रिपाठी सेंट्रल बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के सदस्य हैं। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अभिनव ने बताया कि गुरुवार की रात वो अपने चेंबर से निकल कर घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान हेलमेट पहने एक व्यक्ति आया और कहा कि तुम बहुत मुकदमे लड़ते हो और इसके बाद उसने फायरिंग कर दी। तमंचे से निकली गोली अभिनव के बाएं हाथ पर लगी। गोली चलने की आवाज सुन कर घर के भीतर से और आसपास के लोग मौके पर भाग कर आए। आननफानन में अभिनव को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों के अनुसार गोली अभिनव के बाएं बांह में फंसी हुई है और शुक्रवार को ऑपरेशन कर उसे बाहर निकाला जाएगा। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई है।