फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   देसी रिवाल्वर संग गिरफ्तार महिला को भेजा गया जेल

देसी रिवाल्वर संग गिरफ्तार महिला को भेजा गया जेल

Sun, 26 Aug 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
देसी रिवाल्वर संग गिरफ्तार महिला को भेजा गया जेल
वाराणसी/चौरी (भदोही)। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात देसी रिवाल्वर संग हिरासत में ली गईं कुमुद सिंह पर फूलपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी महिला को जेल भेज दिया। स्पाइस जेट के विमान से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के डोमनपुर (पल्हैया) निवासी कुमुद के बैग की बैगेज एक्स-रे जांच के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने देसी रिवाल्वर पकड़ा था।
विज्ञापन

कुमुद ने देसी रिवाल्वर धोखे से बैग में डाले जाने की बात कही थी। इस पर पुलिस ने एयरपोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो इसमें सच्चाई नहीं पाई गई। इस पर महिला को हिरासत में ले लिया गया था। बाद में उन्हें फूलपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। कुमुद के साथ उनकी सास और रिश्ते के देवर अरुण कुमार भी मुंबई जा रहे थे। अरुण से पूछताछ की गई। संलिप्तता नहीं पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

परिवार के साथ ज्यादातर समय मुंबई में रहने वाली कुमुद की गिरफ्तारी से गांव वाले हैरत में हैं। कुमुद के पास असलहा किन परिस्थितियों में आया, यह कोई नहीं समझ पा रहा है। परिवार वालों का कोई आपराधिक रिकार्ड भी नहीं है। कुमुद का परिवार मुंबई में कॉस्मेटिक्स की दुकान चलाता है। गांव में केवल सास-ससुर ही रहते हैं। बीच-बीच में उनका परिवार गांव आता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed