फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मुठभेड़ में इनामी सहित दो बदमाश गिरफ्तार, सिपाही घायल

मुठभेड़ में इनामी सहित दो बदमाश गिरफ्तार, सिपाही घायल

Fri, 24 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में इनामी सहित दो बदमाश गिरफ्तार, सिपाही घायल
सारनाथ (वाराणसी)। सिंहपुर पुल के समीप बुधवार की रात पुलिस मुठभेड़ में लूट और रंगदारी के लिए कुख्यात 25 हजार का इनामी बदमाश हकाकटोला निवासी सलमान उर्फ अन्ना घायल हो गया। वहीं, सलमान की देसी पिस्टल से निकली गोली से क्राइम ब्रांच के सिपाही रमेश तिवारी घायल हो गए। इस दौरान बाइक लेकर भाग रहे बदमाश कबीरचौरा निवासी राहुल यादव को पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर पकड़ लिया। दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने दोे देसी पिस्टल, नौ कारतूस, दो मोबाइल और बाइक बरामद की।
विज्ञापन

सलमान के खिलाफ हत्या का प्रयास, रंगदारी, गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट के तहत चेतगंज, चौक और सारनाथ थाना में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, राहुल के खिलाफ गंभीर आपराधिक आरोपों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। डकैती और हत्या के प्रयास के दो मामले में सलमान की तलाश पुलिस पिछले एक साल से कर रही थी।
विज्ञापन

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह आशापुर में मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश सलमान सिंहपुर पुल के पास अपने साथी के साथ मौजूद है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने इंस्पेक्टर सारनाथ भारत भूषण तिवारी को साथ लेकर सिंहपुर पुल के समीप छापेमारी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। लगभग 14 राउंड से ज्यादा हुई फायरिंग में सिपाही रमेश तिवारी के बाएं हाथ में गोली लगी, जबकि सलमान की दाई जांघ में दो गोलियां लगीं। सलमान को दीनदयाल अस्पताल में और सिपाही रमेश को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की जानकारी पाकर आईजी रेंज विजय सिंह मीना भी अस्पताल पहुंचे और घायल बदमाश से पूछताछ के साथ ही सिपाही का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed