{"_id":"5b313d184f1c1bf86e8b9dbf","slug":"21529953560-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में कुशासन बढ़ा : वासुदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में कुशासन बढ़ा : वासुदेव
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। कुशासन अपने चरम पर पहुंच गया है। जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध से कराह रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव का जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है। सोमवार को जीटी रोड स्थित कृष्ण कुटीर परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में ये बातें विधान परिषद सदस्य वासुदेव यादव ने कहीं।
उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण को लेकर सपा गंभीर है। बूथ अध्यक्ष साजिश से नाम कटवाने वालों पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि बैंक खाते, राशन कार्ड और घरेलू गैस समेत तमाम योजनाओं को सरकार जब आधार से जोड़ रही है तो जाति को भी आधार से जोड़ देना चाहिए और जातिगत आधार पर लोगों सुविधाओं का लाभ देना चाहिए। भाजपा विकास के बजाए धर्म की राजनीति कर अपनी रोटियां सेकने में लगी है। सपा सरकार में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर लड़ाकू विमान उतारे गए और युवाओं को लैपटॉप वितरित किए गए। अब बेरोजगार युवक दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में सपा ज्यादातर सीटें जीतेगी और केंद्र में बनने वाली सरकार में अहम भूमिका निभाएगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी, ओमप्रकाश यादव पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी, राम किशोर बिंद, प्रदीप यादव, मनोज, विकास यादव, जितेंद्र, रामधनी यादव, उमेश बिंद, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि रहे।