{"_id":"5a9321924f1c1be13b8b4fdf","slug":"21519591826-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरोहरों की रक्षा के लिए आज से हस्ताक्षर अभियान 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरोहरों की रक्षा के लिए आज से हस्ताक्षर अभियान 0
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी की धरोहरों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक मुहिम तेज हो गई है। आम जन को इस अभियान से जोड़ने के लिए सामाजिक संस्था साझा संस्कृति मंच ने सोमवार से हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। संस्था के बल्लभाचार्य पांडेय ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत अस्सी घाट पर सोमवार की शाम 5:30 बजे होगी।
उधर, बचा रहे बनारस, बना रहे बनारस और सेव बनारस के स्लोगन के साथ धरोहर रक्षा अभियान तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ पत्रकार पद्मपति शर्मा और राजनाथ तिवारी ने बताया कि काशी के मौलिक स्वरूप से छेड़छाड़ की कोशिश बंद नहीं हुई तो इसके कड़े अंजाम होंगे। ‘जिंदगी से दूर होंगे, विश्वनाथ से नहीं, जान देंगे घर नहीं...’ के स्लोगन के साथ मंदिर क्षेत्र में मुहिम चलाई जा रही है। साझा संस्कृति के डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि काशी की अस्मिता के सवाल पर सभी काशीवासियों को एकजुट होना होगा।