{"_id":"5a3ebff34f1c1bfc0f8b59b0","slug":"21514061811-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ महीने में निजी कंपनी सुधारेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ महीने में निजी कंपनी सुधारेगी यातायात व्यवस्था
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी में स्मार्ट सिटी परियोजना अब परवान चढ़ने लगी है। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सिटी कमांड कंट्रोल (ट्रिपल-सी) के लिए टेंडर करने वाली चार बड़ी कंपनियों में से एक निजी कंपनी इसकी जिम्मेदारी दे दी गई है। स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक केबाद कंपनी पर अंतिम मुहर लगने के साथ ही उसके नाम को भी घोषित कर दिया जाएगा।
कंपनी शहर में स्मार्ट ट्रैफिक, स्मार्ट सर्विलांस, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट स्मार्ट वेस्ट, स्मार्ट पार्किंग और स्मार्ट इन्वायरमेंट सेंसर मैनेजमेंट के लिए स्मार्ट सिटी के तहत 110 करोड़ रुपये से सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के लिए अक्तूबर में टेंडर जारी किया गया था। 32 चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लागने के साथ ही उसे अपग्रेड किया जाएगा। कमांड कंट्रोल का कार्यालय नगर निगम के शहदी उद्यान में होगा। वहीं से पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संचालित होगी। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल का कहना है कि अंतिम मुहर वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बैठक में रखा जाएगा उसके बाद नाम खोला जाएगा। गौरतलब है कि सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के लिए चार मल्टी कंपनियों में मुंबई की टाटा प्रोजेक्टस लिमिटेड, ट्राइमैक्स आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड, शापूर्जी-पालान कंपनी और इंदौर की यस टेक्नालाजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने काम के लिए आवेदन किया था।