{"_id":"59443a1f4f1c1bea308b47ca","slug":"21497643551-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन सुधारे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रशासन सुधारे कार्य
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। सासद रामचरित्र निषाद ने कहा कि राजस्व और पुलिस प्रशासन विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत ज्यादा है। ऐसे अधिकारी समय रहते सुधर जाए नहीं तो इनका सिर्फ स्थानांतरण नहीं किया जाएगा बल्कि दंडित करने की कार्यवाही की जाएगी। सांसद तहसील परिसर में स्थित सुलभ कांप्लेक्स के उदघाटन के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने कहा कि अपने क्षेत्र के लोगों को रेलवे का तोहफ ा दिया है। इतनी बड़ी परियोजना के कारण तोहफ ा कहना उचित है। कहा कि आने वाले दो वर्षों मे रेल पटरी जॅघई से मछलीशहर तक बिछ जाएगी। कहा कि सुजानगंज रोड हालांकि उनके संसदीय क्षेत्र में नहीं आतीहै। बावजूद इसके इस सड़क के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना मे प्रस्ताव दिया है। उन्होंने अधिवक्ता संघ को 5 लाख रूपये अपनी निधि से देने की घोषणा की। इसके पूर्व सांसद ने डेढ़ करोड़ की लागत से निर्मित सुलभ शौचालय का फीता काट कर उदघाटन किया। समारोह की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा तथा संचालन इन्द्रेश तिवारी ने किया इस मौके पर उपजिलाधिकारी रमापति, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष इन्दू प्रकाश सिंह, विजय चन्द्र पटेल, राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र विक्त्रस्म सिंह, संतोष जायसवाल, अभिषेक सिंह, बृजेश शुक्ला, सरजू प्रसाद बिन्द आदि मौजूद थे।
विज्ञापन