फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीज उत्पादकों का प्रमाणीकरण संस्थान से पंजीकरण जरूरी

बीज उत्पादकों का प्रमाणीकरण संस्थान से पंजीकरण जरूरी

Thu, 21 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
बीज उत्पादकों का प्रमाणीकरण संस्थान से पंजीकरण जरूरी
वाराणसी। बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान में चल रहे तीन दिवसीय नौवें राष्ट्रीय बीज सम्मेलन के दूसरे दिन बीज प्रमाणीकरण, उत्पादन सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। शताब्दी कृषि सभागार में बीज प्रमाणीकरण संस्थान पटना के पूर्व निदेशक डॉ. वीएन सिंह ने कहा कि बीज उत्पादकों को बीज प्रमाणीकरण संस्थान से पंजीकरण कराना जरूरी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बीज शोध संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र और कृषि विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में चल रहे सम्मेलन में डॉ. वीएन सिंह ने कहा कि पंजीकरण के लिए दस हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता होती है। ऐसे में समय से बीज परीक्षण कराना आवश्यक है। रायपुर से डॉ. शकुंतला ने कहा कि बीज पैकेजिंग के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार दलहन, खाद्यान्न फसलों में नमी की मात्रा 13 प्रतिशत होने से बीच का जमाव अच्छा होता है। नई दिल्ली से आए प्रवीण कुमार यादव ने बीज में भ्रूण के आकार पर चर्चा की। उधर सभागार में लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतिभागियों ने अलग-अलग बीजों और उसका कृषि उत्पादन पर प्रभाव आदि को दर्शाया। कार्यक्रम में डॉ. एके सिंह, प्रो.पीके सिंह, प्रो. रमेश चंद, प्रो.एके नेमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed