{"_id":"5bd378a7bdec22693a663e47","slug":"201540585639-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर प्रशासन ने बनवाई दीवार, मामला हुआ शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर प्रशासन ने बनवाई दीवार, मामला हुआ शांत
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ज्ञानवापी छत्ताद्वार के पास गुरुवार रात तोड़ी गई दीवार को प्रशासन ने शुक्रवार को बनवा दिया। इससे मामला शांत हो गया और घटना के संबंध में चौक थाने पर दी गई तहरीर वापस ले ली गई।
दीवार तोड़े जाने का एक पक्ष ने विरोध किया था और रात को ही लोग एकजुट हो गए थे। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र की रेड जोन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया था। विरोध को देखते हुए शुक्रवार को ही प्रशासन ने दीवार फिर से बनवा दी। हंगामे के बाद दूसरे दिन भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सतर्क रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के नेतृत्व में दो सीओ, छह थानेदार और एक कंपनी पीएसी तैनात रही।
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से ही ज्ञानवापी मस्जिद में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। भीड़ ज्यादा देखते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को आग्रह कर रोका। उधर, मुफ्ती-ए-बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। किसी भी प्रकार की सूचना मिलती है तो उसे इंतजामिया कमेटी को बताया जाए। शहर का अमन-चैन बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से सतर्क रहें।