{"_id":"5bd22805bdec221e2f5b593e","slug":"201540499461-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू पहुंची टीमें, आज से खेल समारोह का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू पहुंची टीमें, आज से खेल समारोह का आगाज
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में तीन दिवसीय वार्षिक खेल समारोह स्पर्धा 2018 में भाग लेने के लिए गुरुवार को टीमें पहुंच गई। समारोह का औपचारिक उद्घाटन 26 अक्तूबर को होगा। क्रिकेट, फुटबाल की कुछ प्रतियोगिताएं गुरुवार को शुरू हो गई। 28 अक्तूबर तक 21 प्रतियोगिताओं में देश की विभिन्न आईआईटी, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के 2000 प्रतिभागी अपना कौशल दिखाएंगे। शुक्रवार शाम को चार बजे पैरा ओलंपियन दीपा मलिक, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह समारोह का उद्घाटन शाम चार बजे करेंगे। इस दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी सुषमा वर्मा भी मौजूद रहेंगी।
समारोह को लेकर छात्र-छात्राओं की ओर से आईआईटी परिसर को रंग बिरंगे कागजों, बत्तियों से सजाया गया है। गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में स्पर्धा संयोजक सौरभ कुमार मीणा और जनसंपर्क टीम की सदस्य इंशिता हंगर ने बताया कि समारोह के लिए आईआईटी दिल्ली, खड़गपुर, धनबाद, कानपुर, इलाहाबाद और एनआईटी त्रिची सहित अन्य टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान वॉलीबाल, बास्केटबॉल, खो-खो, टेबल टेनिस, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। 28 अक्तूबर को समापन समारोह में कुश्ती में ओलंपियन सुशील कुमार और कुंजरानी देवी मौजूद रहेंगी।