{"_id":"5b3d320b4f1c1ba1288b4b81","slug":"201530737163-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सेंट्रल व बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा के बैंक खाते से लगभग तीन लाख की ठगी और अधिवक्ता हरिओम त्रिपाठी पर जानलेवा हमले के मामले में कारगर कार्रवाई न होते देख बुधवार को अधिवक्ताओं ने सर्किट हाउस पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन विरोधी नारेबाजी कर जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की गई। सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि अधिवक्ता गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। आक्रोशित अधिवक्ताओं को सीओ चेतगंज ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
अधिवक्ताओं का कहना था कि हमलावरों और बैंक खातेे से पैसे उड़ाने वाले को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। अधिवक्ताओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं में जिले की पुलिस प्रभावी तरीके से कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इसके चलते अधिवक्ताओं में पुलिस-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। सीओ चेतगंज ने आश्वस्त किया कि हमलावर जल्द पकड़े जाएंगे और बैंक खाते से ठगी मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। इस दौरान सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय व महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी, बनारस बार अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव व महामंत्री रजनीश मिश्रा, श्रीनाथ त्रिपाठी, बृजेश मिश्र, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, धनंजय शर्मा, हरिशंकर सिंह, अशोक दाढ़ी, अशोक राय, अशोक सिंह प्रिंस, शिवपूजन गौतम, धीरेंद्र नाथ शर्मा, अशोक उपाध्याय, घनश्याम सिंह, धीरेंद्र श्रीवास्तव, रंजन मिश्रा, सूर्यभान सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।