फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पंजाब मेल का इंजन खराब, दो घंटे रुकी रही ट्रेन

पंजाब मेल का इंजन खराब, दो घंटे रुकी रही ट्रेन

Tue, 03 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पंजाब मेल का इंजन खराब, दो घंटे रुकी रही ट्रेन
भदोही। हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल ट्रेन का इंजन सोमवार को खराब गया। इससे ट्रेन को भदोही स्टेशन पर दो घंटे तक रोकना पड़ा। फूलपुर से मालगाड़ी मंगा कर उसका इंजन लगाकर पंजाब मेल आगे रवाना की गई। इस दौरान यात्री भीषण गर्मी और उमस से परेशान हो गए। अधिकारियों के मुताबिक इंजन में ऑयल लीकेज के कारण समस्या आई थी। उधर, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निर्धारित समय रात 3:08 बजे के बजाए करीब 14 घंटे की देरी से भदोही पहुंची। इसे लेकर यात्रियों में नाराजगी रही।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर आलोक कुमार ने बताया कि पंजाब मेल भदोही स्टेशन पर 10:40 बजे पहुंची। यहां चालक ने मेमो देकर ट्रेन में इंजन ऑयल लीकेज की समस्या बताई। उच्चाधिकारियों को सूचना देकर फूलपुर में खड़ी मालगाड़ी को बुलाया गया और उसका इंजन लगा कर ट्रेन को दोपहर 12:40 बजे रवाना किया जा सका। इस दौरान यात्री हलाकान रहे। उनका कहना था कि इंजन खराब होना रोज-रोज की समस्या बन चुकी है। दूसरी ओर लगातार देरी से चल रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सोमवार को अपने निर्धारित समय से 13 घंटे 40 मिनट देरी से नई दिल्ली से भदोही पहुंची। ट्रेन से उतरे यात्रियों में नाराजगी साफ दिखी। उनका कहना था कि रेल महकमे ने यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। यही वजह है कि एक सप्ताह से ट्रेन की लेटलतीफी दूर नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed