{"_id":"5aa057124f1c1bdd0b8b7706","slug":"201520457490-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीजी के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीजी के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डीरेका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर डीरेका इंटर कालेज के मैदान पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मैदान पर मंच सहित पंडाल बनाने काम शुरू हो गया है। बुधवार को एसपीजी के आईजी तेसवांग नमज्ञाल समेत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया। आईजी नमज्ञाल एआईजी अनिल कुमार बुधवार की सुबह ही दिल्ली से वाराणसी पहुंचे।
बुधवार को मैदान पर 56 गुणा 32 और 8 फीट ऊंचा फायर प्रूफ अर्धचंद्राकार मंच जर्मन हैंगर तकनीक पर आधारित मंच को तेजी से बनाया जा रहा है। एसपीजी के एआईजी ने मैदान पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर निर्माण की रूपरेखा तैयार की। मंच के ठीक सामने कुल 16 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक ब्लॉक में 625 लोग बैठेंगे। कुल दस हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी।
मैदान में प्रवेश के लिए कुल 5 गेट बनाए जा रहे हैं। मंच के ठीक सामने तीन द्वार होंगे जबकि मंच के दाहिने वीआईपी द्वार व बाएं मीडिया द्वार होगा। मैदान में 200 बाई 200 का जर्मन हैंगर तकनीक पर आधारित पंडाल लगाया जा रहा है। जबकि मंच पर 50 बाई 100 का फायर प्रूफ जर्मन हैंगर लगाया जाएगा। मंच के पीछे 90 फीट की दूरी पर वीआईपी लोगों के लिए चार शौचालय बनाए जाएंगे। मंच के पीछे कंट्रोल रूम के अलावा चार स्विस कॉटेज का निर्माण किया जाएगा। सिनेमाहाल मैदान को डीरेका प्रशासन ने कब्जे में लेकर खेलकूद पर प्रतिबंध लगा दिया है। शाम को पहुंचे जिला प्रशासन के लोगों ने मैदान पर तीन हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए कुल 3 एच का निशान लगाकर अस्थायी हेलीपैड का रूप दिया। गेस्ट हाउस को रंग रोगन करके चमकाने का प्रयास किया जा रहा है। डीरेका के बाद एसपीजी के अधिकारी अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट भी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।