{"_id":"5a63a7164f1c1bb3208b46e5","slug":"201516480278-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर स्टूडेंट बनने का आज सुनहरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर स्टूडेंट बनने का आज सुनहरा मौका
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद और अमर उजाला की पहल पर आयोजित सुपर स्टूडेंट प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले रविवार को स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल गड़वा घाट में होगा। इस दौरान गोरखपुर, लखनऊ, आजमगढ़, बस्ती, मिर्जापुर, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, बांदा आदि जगहों से स्कूल स्तर की प्रतियोगिता के अधिकांश टॉपर मौजूद रहेंगे। ग्यारहवीं-बारहवीं के छात्र-छात्राओं के इंजीनियरिंग में दाखिले के प्रति रुझान को देखते हुए कराई गई प्रतियोगिता में टॉप फाइव विजेताओं को एक लाख रुपये के नगद पुरस्कार के साथ ही प्रमाण पत्र मिलेगा।
पिछले दिनों विभिन्न स्कूलों में आयोजित मल्टी लेवल प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार को होने वाले फाइनल राउंड में सुपर स्टूंडेंट बनने का मौका मिलेगा। 21 जनवरी को सुबह 10 बजे से होने वाले फाइनल में पहला स्थान पाने वाले को लैपटॉप और 51, 000 रुपये के साथ एस रामानुजन अवार्ड, दूसरे नंबर वाले प्रतिभागी को 25,000 रुपये, टेबलेट और एसएन बोस अवार्ड, तीसरे नंबर वाले को 15000 रुपये-टेबलेट और सीआर अवार्ड के साथ ही शकुंतला देवी, पीसी महेलानोबिस जैसे जाने माने गणितज्ञों के नाम सांत्वना पुरस्कार में 10-10 हजार रुपये नगद पुरस्कार, प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों से विज्ञान विषय के शिक्षकों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस दौरान आईएमएस सोसाइटी के चेयरमैन संजय अग्रवाल, एनआईसी के उपमहानिदेशक डीसी मिश्रा, आईआईटी बीएचयू केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. पीके मिश्रा, गूमिंग गुरु अरुनेंद्र सोनी आदि प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही सफलता के टिप्स भी देंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी परीक्षा परिणाम के लिए 222.द्बद्वह्यद्गष्.ड्डष्.द्बठ्ठ पर लॉगिन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9839933379 पर संपर्क कर सकते हैं।
वैज्ञानिक शिक्षा युवाओं की सोच की प्रक्रिया में बदलाव लाती है । उन्हें नए विचारों और अवसरों के साथ बाहर आने के लिए सक्षम बनाती है, जो समाज में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। - डॉ. श्रवण मुखर्जी, डायरेक्टर, आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज