फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विकास ज्योति पर्व पर भाजपा ने जलाए दीप

विकास ज्योति पर्व पर भाजपा ने जलाए दीप

Thu, 19 Oct 2017 01:46 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
विकास ज्योति पर्व पर भाजपा ने जलाए दीप
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों और अयोध्या में भगवान राम की दिवाली की पूर्वसंध्या पर भाजपा ने नगर निगम, गंगापुर नगर पंचायत और रामनगर पालिका के सभी वार्डों में विकास ज्योति पर्व धूमधाम से मनाया गया। पैराशूट में बड़े गुब्बारे में दीप जलाकर आकाश में (बान) छोड़ा गया। चौराहों को दीयों से सजाया गया। महिलाओं ने रंगोली बनाई। रंगोली और दीया से कमल का फूल बनाया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के रवींद्रपुरी स्थित संसदीय कार्यालय पर कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक के नेतृत्व में गुब्बारे छोड़े गए। साथ ही दीये, रंगोली सजाए गए। लहुराबीर आजाद पार्क में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेत़ृत्व में पर्व बनाया गया। इस मौके पर चंद्रशेखर उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह, लालजी, शंकर साहू, रजनीश कन्नौजिया, शोमनाथ विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। उधर रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजकीय बाल सुधार गृह के निराश्रित बच्चों के साथ दिवाली मर्नाई। इस मौके पर डा. अनुपम गुप्ता, अशोक जायसवाल, संतोष द्विवेदी, अजय प्रताप सिंह, नंद लाल, सतीश श्रीवास्तव, जितेंद्र पांडेय, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे। गंगापुर में जिला की ओर से पर्व मनाया गया। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाई। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रभात सिंह, जयनाथ मिश्र, ज्ञानेश जोशी, प्रह्लाद, राजेश राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed