{"_id":"59ab188b4f1c1b18278b4f92","slug":"201504385163-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार व्यापारियों को जीएसटीएन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार व्यापारियों को जीएसटीएन का इंतजार
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दो महीने के बाद भी वाराणसी जोन के 30 हजार व्यापारियों को जीएसटी नंबर नहीं मिल पाया है। इसके चलते जहां व्यापारी वाणिज्य कर कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं, वहीं उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इतना ही नहीं, जीएसटीएन के अभाव में रिटर्न न भर पाने के कारण से पेनाल्टी और कार्रवाई का डर भी सता रहा है।
वाराणसी जोन में करीब 90 हजार व्यापारियों को जीएसटीएन दिया जाना है लेकिन अभी तक केवल 60 हजार को ही मिल पाया है। बनारस और जोन के अन्य जिलों के व्यापारी जीएसटीएन लेने वाणिज्य कर पहुंच रहे हैं उन्हें बताया जा रहा है कि सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिसके चलते उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। जीएसटीएन न मिल पाने की वजर से माल मंगाने और भेजने में भी दिक्कतें हो रही हैं। कारोबारी आशुतोष सिंह ने बताया कि जब पूछो तो अधिकारी यही कहते हैं कि आपकी समस्या मुख्यालय पहुंचा दी गई है। वहीं, छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी जीएसटीएन लेने में कतरा रहे हैं।