{"_id":"593865094f1c1bcc458b459b","slug":"201496868105-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने जानीं बचत की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने जानीं बचत की बारीकियां
Updated Thu, 08 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ‘अमर उजाला’ और बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस की ओर से आयोजित ‘धनलक्ष्मी’ कार्यक्रम में बुधवार को महिलाओं ने पूरे उत्साह से भागीदारी की। बड़ी संख्या में यहां आईं महिलाओं को बिरला सन लाइफ की ओर से बनारस के ब्रांच हेड पंकज सिंह ने घर के बजट में थोड़ी-थोड़ी कटौती कर हर माह बचत करने की बारीकियां बताईं। उन्होंने महिलाओं के सवालों के जवाब दिए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान तंबोला, नेल पेंट कलर कंपटीशन के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
परेड कोठी स्थित होटल प्लाजा इन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीए सुदेशना बसु ने दीप जलाकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिलाओं को परिवार की रीढ़ बताया। कहा कि खर्चों में छोटी-छोटी कटौती कर एक बड़ी धनराशि जमा की जा सकती है, जो भविष्य में आपके लिए बहुत मददगार बनती है। इसके बाद पंकज सिंह ने वित्तीय समस्याओं और उसके समाधान के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि एक महिला ही घर के खर्चों को समझते हुए बचत के तरीके भी निकाल सकती है। उन्होंने छोटी-छोटी बचत कर उससे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। बताया कि अगर कोई पॉलिसी ली गई है और पसंद नहीं है तो उसे पंद्रह दिन के भीतर वापस किया जा सकता है। बचत की योजनाओं, उससे होने वाले लाभ आदि के बारे में कंपनी की स्थानीय शाखा पर कभी भी जानकारी ली जा सकती है। इस दौरान सफल महिलाओं के वीडियो फुटेज दिखाकर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ब्रांच मैनेजर सर्वेश मिश्र, शरद सिन्हा, पंकज गुप्ता, कृष्णा यादव, सिद्धार्थ जैन, जयशंकर सिंह, अनुपम, सत्यकेय सिंह, सुनील, नयन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।