{"_id":"6a99dc0850e6946ebe0d1e9c","slug":"200-ayush-intern-doctors-stop-work-and-stage-protest-over-honorarium-varanasi-news-c-20-vns1056-1530142-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मानदेय के लिए कामकाज छोड़ विरोध पर उतरे 200 आयुष इंटर्न डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मानदेय के लिए कामकाज छोड़ विरोध पर उतरे 200 आयुष इंटर्न डॉक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट में मरीजों की सेवा में लगे इंटर्न डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को ड्यूटी छोड़कर विरोध दर्ज कराया। अस्पताल के गेट पर धरना देकर डॉक्टरों ने नारेबाजी की। कहा कि दिल्ली, बिहार, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में आयुष इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाया गया है लेकिन यूपी में पिछले 15 साल से केवल 7500 रुपये प्रतिमाह ही मानदेय दिया जा रहा है। ये भेदभाव एनसीआईएसएम (भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग) की गाइडलाइन का उल्लंघन है। कॉलेज प्रशासन ने डॉक्टरों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया लेकिन डॉक्टर नहीं माने।
आयुर्वेद कॉलेज में ओपीडी, वार्ड में सेवा देने वाले इंटर्न डॉक्टर मानदेय न बढ़ाए जाने से नाराज हैं। उनका कहना है कि नाइट ड्यूटी सहित 24 घंटे मरीजों की सेवा करने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर जिस तरह से भेदभाव किया जा रहा है, यह गलत है। वर्ष 2011 से आज तक हर महीने का मानदेय केवल 7500 रुपये पर ही अटका है। कई बार आवाज उठाने के बाद भी किसी ने कोई पहल नहीं की है। अस्पताल के गेट पर बैठे करीब 200 डॉक्टरों ने नारेबाजी कर अपना हक मांगा। एक स्वर से सभी ने मुख्यमंत्री से इस पर कार्रवाई करने को कहा। अतुल कुमार, राजेश, श्रद्धा, आराध्या, मिठाई पटेल, विद्या आदि ने बताया कि पांच सितंबर को आयुर्वेदिक कॉलेज से निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। सात सितंबर को लखनऊ में आंदालन किया जाएगा।